फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minister Shivpal the sudden inspection of the rims

मंत्री शिवपाल ने अचानक किया रिम्स का निरीक्षण

Mon, 25 May 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 25 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Minister Shivpal the sudden inspection of the rims

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार की सुबह अचानक रिम्स पहुंच गए। उन्हें देख रिम्म प्रशासन में हड़कंप मच गया। शिवपाल सिंह ने वार्डों में घूमकर मरीजों से समस्याआें की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि साहब न तो डाक्टर समय पर आ रहे हैं और न ही दवाएं दी जा रही हैं। पर्चे पर बाहर से दवाएं लाने के लिए लिख दी जाती हैं। कई डाक्टरों के न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा कार्य प्रणाली में सुधार लाने को कहा। वह रिम्स में करीब डेढ़ घंटे तक रुके।

विज्ञापन


लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह सुबह 9.00 बजे रिम्स पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। डाक्टरों के चैंबर खाली देख उनका पारा चढ़ गया। उन्हाेंने डाक्टरों से उनके द्वारा देखे गए मरीजों के बारे में जानकारी मांगी लेकिन कोई भी डाक्टर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। न्यूरोलॉजी विभाग के डा. रमाकांत यादव जरूर 9 बजे तक 35 मरीज देख चुके  थे। इस पर उन्होंने डा. यादव के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन


इसके  बाद उन्होंने सर्जिकल तथा मेडिकल वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजोें की समस्याएं सुनीं। मरीजोें ने बताया कि डाक्टर ओपीडी में समय से नहीं बैठते न ही समय पर राउंड लेते हैं। दवाएं भी नहीं दी जाती हैं। मरीजों को दवाएं मेडिकल स्टोर से लाने को कहा जाता है। सर्जिकल वार्ड में डा. अनिल शर्मा के गायब मिलने पर उन्होेंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिम्स की एक्सरे मशीन खराब होने पर उन्हाेंने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। रिम्म परिसर में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सफाई ठेेकेदार सिराज चौधरी को फटकारा तथा मौके पर सफाईकर्मियों की परेड कराई। उन्होेंने हिदायत दी है कि यदि सुधार नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


उन्होेंने निदेशक ब्रिगेडियर डा. टी प्रभाकर के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि वे अवकाश पर हैं। इस दौरान डा. रमाकांत यादव, डा. केएम शुक्ला आदि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed