{"_id":"6345bedc2c03d81c9a21c916","slug":"minister-sadgwi-niranjan-becomes-injured-in-mob-etawah-news-knp7227686139","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हुईं घायल, प्लास्टर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हुईं घायल, प्लास्टर चढ़ा
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने सैफई आईं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सैफई में भीड़ का धक्का लगने से घायल हो गईं। उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हुआ है। मंगलवार शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने इलाज कराया।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि सीटी स्कैन कराने के बाद कोहनी में प्लास्टर चढ़ाया गया है। उन्हें सलाह दी है कि दो दिन बाद फिर से सीटी स्कैन करा लें। साध्वी ने मुलायम सिंह को जमीनी नेता बताया।
कहा कि हल्की सी चोट है, किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। करीब एक घंटा सेफ हाउस में रहने के बाद वह रवाना हुईं। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीताराम उपस्थित रहे।