फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   minister inspected Lion Safari

‘कब पैदा होंगे शेरों के शावक’

Fri, 20 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 20 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ से आगरा जाते वक्त प्रदेश के वन्य जीव मंत्री शिव प्रताप यादव ने शुक्रवार को लॉयन सफारी का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन एनीमल हाउस आदि कार्यों को देखा और शेरों के प्रजनन पर सवाल पूछे। सफारी प्रशासन से प्रजनन के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी हासिल की और पूछा कि कब तक शावक पैदा होंगे। हालांकि सफारी प्रशासन इसका कोई समय नहीं बता सका।

विज्ञापन


मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन को गुरुवार देर शाम हुई। वे लखनऊ से आगरा जा रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे वह सुमेर सिंह किला स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। रात विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वे लॉयन सफारी गए।
विज्ञापन


यहां उन्होंने सफारी के डायरेक्टर केके सिंह आदि अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी की। सफारी में इन दिनों दो एनीमल हाउस बनाए जा रहे हैं। इनमें एक हाउस बनकर तैयार हो चुका है। चहारदीवारी और सफारी के अंदर के जिगजैग मार्ग का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने इन निर्माण कार्यों का जायजा लिया और इन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेरों के प्रजनन को लेकर खासी दिलचस्पी दिखाई। मौके पर उपस्थित कानपुर जू के चिकित्सक डॉ. नासिर एवं डायरेक्टर केके सिंह से प्रजनन को लेकर चल रहे प्रयासों के बारे पूछा।


उन्हें बताया गया कि यहां मौजूद तीनों शेरों के जोड़ों को माकूल समय पर मिलाया जा रहा है। मंत्री ने पूछा कि कब तक शावक पैदा हो जाएंगे। सफारी अधिकारी इसका कोई निश्चित समय नहीं बता सके। मंत्री करीब एक घंटा रुके और उसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed