{"_id":"57ed66854f1c1bcc09573c00","slug":"millions-of-plastic-goods-in-the-warehouse-fire-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक गोदाम में आग से लाखों का सामान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक गोदाम में आग से लाखों का सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के लुधपुरा मोहल्ला में स्थित भारतीय किसान पाइप स्टोर के गोदाम में बुधवार रात आग लगने से लाखोें का सामान जलकर राख हो गया। दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टोर मालिकों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पाइप स्टोर के गोदाम में रात लगभग 10 बजे आग लग गई, जिससे जहरीला धुंआ उठने लगा। इस दौरान उधर निकल रही गणेश शोभायात्रा में शामिल लोग धुंआ उठता देख दौड़ पड़े। लोगों ने सबमर्सिबल पंपों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लोगों ने आसपास बंधे जानवरों को हटाया। इस दौरान आग की लपटें तेज होती गई। बाइक जलने से निकल रही जहरीली गैस से लोगोें का दम घुटने लगा। कुछ देर बाद दो दमकल दस्ते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सभी ने मिलकर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। स्टोर मालिक रफीक और वसीम खान ने बताया है कि गोदाम में छोटी, बड़ी बोरिंग, प्लास्टिक पाइप और नलकूपों का सामान रखा था। उन्होंने बताया कि आग में 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए।