फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   meeting

नगला तौर में गरीबों को नहीं मिले शौचालय

Fri, 20 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting
इटावा। संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर ने महेवा ब्लाक की कई गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। बकेवर देहात गोशाला में पशुओं को मिनरल मिक्सचर पर्याप्त मात्रा में नहीं दिए जाने की बात निरीक्षण में सामने आई है। जैतपुरा की खाली गोशाला को भी देखा। चालू कराने को सीवीओ से कहा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर अभिराम त्रिवेदी ने महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बकेवर देहात व बहादुरपुर की गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। बकेवर देहात की गोशाला के निरीक्षण में उन्होंने बंद जानवरों की संख्या, यहां काम करने वालों से व्यवस्था की जानकारी ली। इसकी जानकारी मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र चौहान ने दी। उन्होंने गोशाला के केयरटेकर धर्मेंद्र से बीमार पशुओं के बारे में पूछा तो केयरटेकर ने दो पशुओं के बीमार होने की बात बताई। गोशाला में 64 पशु बंद हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर की गोशाला में 137 पशु बताए गए हैं। दोनों गोशालाओं में पशुओं को मिनरल मिक्सचर पर्याप्त रूप से नहीं दिए जाने की बात सामने आई। एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत व सीवीओ से जैतपुरा की बंद गोशाला को चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीवीओ डीएस राजपूत, बीडीओ महेवा सतीश पांडेय, प्रभारी बीडीओ भरथना राजेश मिश्रा, एडीओ पंचायत महेवा, श्याम वरन सिंह राजपूत, महेवा पशुचिकित्सा प्रभारी डॉ. शरद यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान, फार्मशिस्ट अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed