फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Maruti van rammed into the bike , two killed

मारुति वैन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

Sat, 21 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 21 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maruti van rammed into the bike , two killed

थाना क्षेत्र में भरथना मार्ग पर गांव नगला बंधा के पास तेज रफ्तार मारुति वैन ने सामने से आ बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इनमें दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन असंतुलित होकर खड्ड में फंस गई। मौका पाकर चालक भाग निकला।

विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव केशोंपुर निवासी शिवराम शर्मा (45) अपने ही गांव के धर्मेंद्र उर्फ मंजू (25) पुत्र सोवरन सिंह एवं दाताराम जाटव पुत्र रामकिशन के साथ किसी काम से ऊसराहार गए थे। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


गांव नगला बंधा के पास भरथना की ओर से जा रही मारुति वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक सड़क पर गिर पडे़। इस हादसे में शिवराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मारुति असंतुलित होकर एक खड्ड में जा फंसी। चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर एवं थानाध्यक्ष जेपी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल धर्मेंद्र उर्फ मंजू तथा दाताराम जाटव को सीएचसी भेजा। यहां धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मारुति वैन को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे गए। एक साथ दो मौत होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक तेज रफ्तार में वैन चला रहा था। इसी बीच वह संतुलन खो बैठा। इससे वैन सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी और सड़क किनारे खड्ड में गिर गई।

मृतक धर्मेंद्र की शादी नहीं हुई थी जबकि शिवराम के परिवार में तीन बेटी व चार बेटे हैं। दो बीघा जमीन होने के कारण शिवराम मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शिवराम अपनी दो बेटियों की शादी कर चुका था। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।


ग्रामीणों का कहना था कि शिवराम के परिवार पर दोहरी मार पड़ी है। क्योंकि वह इकलौता कमाने वाला था। ऐसे में उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार की सारी जिम्मेदारी 18 वर्षीय बेटे दिनेश शर्मा पर आ गई है।

--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed