फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman thrown out of house for not getting car in dowry

Etawah News: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sun, 23 Jul 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 23 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not getting car in dowry
बकेवर। दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को शारीरिक मानसिक उत्पीड़न कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला के प्रार्थनापत्र पर पति सहित पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कस्बा के किदवई नगर मुहाल निवासी प्रियंका पत्नी देश दीपक ने थाने मे प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी सीमांत नगर कंचना बिहार मार्ग गुडाम्बा लखनऊ निवासी देश दीपक के साथ 21 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नही थे। और शादी के कुछ माह बाद ससुराली जन अतिरिक्त दहेज मे कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करके उत्पीड़न करने लगे। जिसकी सूचना प्रियंका ने अपने पिता को बताई।
विज्ञापन

पिता अपने साथ अन्य रिश्तेदारों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे काफी समझाने बुझाने के बाद भी पुत्री के ससुराल वाले नहीं माने और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने प्रियंका के प्रार्थनापत्र पर पति देश दीपक, सास कमलेश, देवर दिग्विजय, ससुर धर्म नारायण निवासी सीमांत नगर कंचना बिहार मार्ग थाना गुडम्बा लखनऊ हाल पता बेरीखेड़ा गांव थाना बकेवर के अलावा ननद लवली, नंदोई उज्ज्जवल उर्फ दीपक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed