{"_id":"5f36c80e8ebc3e3d1027dd69","slug":"married-woman-s-death-accused-of-dowry-death-etawha-news-knp576914033","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार चल रही नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार चल रही नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गनियावर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहित को तंत्र मंत्र विद्या से बीमार कर मारने का आरोप मृतका के भाई ने लगाया है। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
थाना क्षेत्र के जौनानी हाल निवास लखना खेड़ा मोहल्ला के प्रमोद भदौरिया ने अपनी पुत्री आकांक्षा की शादी 25 फरवरी 2020 को चकरनगर के गनियावर गांव निवासी शिवम सिंह चौहान पुत्र संतोष सिंह चौहान से की थी।
आकांक्षा के भाई कुलदीप सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बहन को ससुराल में दहेज को लेकर परेशान किया जाता था। इस वजह से कुछ महीनों से बीमार हो गई थी, उस पर तंत्र मंत्र भी कराया गया था।
विज्ञापन
इस कारण इलाज के दौरान कानपुर के एक अस्पताल आकांक्षा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की तहकीकात पुलिस क्षेत्राधिकारी चकरनगर मस्सा सिंह कर रहे हैं।
बहू का हुआ अंतिम संस्कार
चकरनगर। थाना सहसो के गढ़ैया गांव में बहू का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया गया। जबकि मृतक ससुर के भाई के आने का इंतजार परिजन कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष सहसो मुकेश चौहान ने बताया विजयवीर सविता की पत्नी नेहा और वृद्ध पिता लज्जाराम की मौत हो गई थी। महिला के शव का डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक लज्जाराम के भाई के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।