फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   married woman committed suicide

विवाहिता ने फांसी लगा दी जान, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 20 Aug 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
married woman committed suicide
मृतक सीमा देवी की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
इकदिल। थाना क्षेत्र के अड्डा हड़ोली में शुक्रवार सुबह विवाहिता ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। ससुराल वाले शव को फंदे से उतारकर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अड्डा हड़ोली गांव निवासी राजवीर सिंह की शादी आगरा के कचौरा गांव निवासी सीमा राजपूत (21) से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शुक्रवार सुबह सीमा ने किसी बात से नाराज होकर घर में पंखे से साड़ी सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने उसे फंदे से लटका देख नीचे उतारा। इसी बीच किसी ग्रामीण ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। सीमा के भाई वीरेंद्र ने बताया कि जब
विज्ञापन

वह लोग इकदिल पहुंचे तो शव नीचे रखा था। उसके गर्दन में घाव था। यह देख परिजनों ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोप है कि सीमा के जेठ-जेठानी व सास-ससुर दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। रुपये न मिलने पर गला दबाकर उसकी हत्या करके मौके से भाग गए। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed