फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married to death in suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 23 Jun 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Married to death in suspicious circumstances
ग्वालियर बाईपास रोड स्थित एक मकान में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दमाद पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गले पर नीले रंग के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

विवाहिता के खुदकुशी करने की भी चर्चा है। हालांकि कोतवाली पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के तहत ग्वालियर बाईपास रोड पर टिक्सी मंदिर के पास ठेकेदार विश्वजीत सिंह भदौरिया की पत्नी प्रियंका (24) के शव को मंगलवार सुबह कमरे के फर्श पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

शव को सबसे पहले साथ रह रहे प्रियंका के भाई हर्ष ने देखा और चीख पड़ा। इस पर जीजा व अन्य परिजन भी आ गए।
जानकारी पर पुलिस और कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी प्रियंका के पिता राजेश कुमार चौहान समेत अन्य मायके पक्ष के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सिटी वैभव पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही और फोरेंसिक टीम ने जांच की है।
पिता राजेश कुमार चौहान ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उन्होंने प्रियंका की शादी अप्रैल 2018 में विश्वजीत सिंह भदौरिया से की थी।
पुत्री के दो साल का पुत्र कृष्णा है। तीन महीने पहले प्रियंका मायके आई थी, तब उसने बताया था कि पति जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है।
विरोध करने पर उसे पीटता है। महीने भर पहले दमाद एक लाख रुपये और सोने की जंजीर भी ले गया था, जिसे वह जुआ में हार गया। उसकी पुत्री से और रकम मांगने का दबाव बना रहा था।
इसी वजह से सोमवार रात उसने पुत्री की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसकी पुत्री की सास और ननद सामान समेट कर भाग गई।
कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि शव कमरे के फर्श पर संदिग्ध हालात में पड़ा था।
गले में नीले रंग के निशान दिखे, जिसे रुमाल से ढांका गया था। मृतका के पति और उसके बहनोई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तभी हत्या या आत्महत्या की स्थिति साफ होगी।

महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली है। उसका पति ठेकेदारी करता है। जांच पड़ताल में पता चला कि सोमवार रात को पति ने महिला से मारपीट की थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रामयश सिंह , एएसपी सिटी इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed