25 जोड़ों की एक छत के नीचे हुई शादी
जसवंतनगर। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से मिडिल स्कूल में रविवार को 25 निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई। सामूहिक विवाह समारोह में घोड़ों व बग्गियों पर सवार होकर 25 दूल्हों की बारात पहुंची। बारात का जगह-जगह स्वागत करते हुए फूल बरसाए गए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पुण्य का कार्य है। उन्होंने गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। रविवार की दोपहर मोहल्ला रेलमंडी स्थित राम सीता मंदिर से 25 दूल्हों की बारात बैंडबाजों के साथ निकाली गई। मिडिल स्कूल बारात के पहुंचने पर दूल्हों और बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद शादी की रस्म अदा की गई। कन्याओं ने वर को वरमाला पहनाई। इसके बाद विवाह के रस्म पंडितों ने कराई। कमल गुप्ता, चुन्नू, मुन्नू गुप्ता, शिवगौर, सर्वेश यादव, प्रवीन मिश्रा, गणपति, चरन सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, कन्हैयालाल शाक्य ने दुल्हनों के लिए जरूरी सामान दिए।
परिषद के केंद्रीय सामूहिक विवाह प्रभारी शशी भूषण गुप्ता, परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मल्होत्रा भी इसकी सराहना की। इस मौके पर अध्यक्ष हरी मोहन राजपूत, सचिव श्याम मोहन गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, उमेश नारायण चौधरी, गणेश यादव, जवाहर लाल शाक्य, नरेन्द्र वर्मा, पवन गुप्ता, विनोद यादव, मनोज गुप्ता, संयोजक अजय कुमार, अनुज गुप्ता, राहुल गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, नाथूराम द्विवेदी, अवनीश मिश्रा, विश्वनाथ चौधरी, प्रवीण यादव, बलबीर सिंह यादव, धर्मबीर सिंह, कुशलपाल शर्मा, उदयवीर, ओमकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, खन्ना यादव मौजूद रहे।
इनकी हुई शादी
अलका संग गजेंद्र सिंह, पूजा संग अनिल कुमार, प्रीति संग पवन कुमार, अंजली संग जितेंद्र सिंह, रुक्मणी संग रमेश कुमार, उमाकांती संग शैलेंद्र कुमार, संध्या संग नरेश कुमार, राखी संग उमेश कुमार, बबली संग जयहिंद, सुलेखा संग सुभाष, प्रियंका संग कृष्णा, प्रभा संग विक्रम सिंह, रीता संग सत्यवीर सिंह, श्यामू संग राहुल, संजू संग अरविंद, विमला संग राजीव कुमार, क्रांति संग बसंतराम, किरन संग सुधीर कुमार, शशी संग सुरेंद्र सिंह, राखी संग सुशील कुमार, निशा संग सर्वेश कुमार, पूजा संग पुष्पक कुमार, कंचन संग बबलू, सपना संग कुलदीप, भारतीय संग राजकिशोर।