{"_id":"578d16b84f1c1b624fc4bd69","slug":"manan-and-jesica-got-live-cd-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनन और जेसिका को भी दी लाइव सीडी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनन और जेसिका को भी दी लाइव सीडी वैक्सीन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
100 से ज्यादा शेरनी प्रेगनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा सफारी पार्क में मौजूद शेर मनन और शेरनी जेसिका को भी लाइव कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन दी गई है। गीगो, हीर और पटौदी में कोई साइड इफेक्ट न देख अमेरिकी विशेषज्ञों की सलाह पर ये वैक्सीन दी गई है। हालांकि वैक्सीन के रिजल्ट अभी साफ नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में एक के बाद एक चार शेर और एक शावक के कैनाइन डिस्टेंपर की चपेट में आने के बाद अमेरिकी विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई लाइव कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन पहली बार 10 जुलाई को इटावा सफारी पार्क के तीन शेर गीगो, हीर और पटौदी को दी गई थी। रविवार 17 जुलाई को इन्हें वैक्सीन दिए एक सप्ताह बीत गया। इनमें वैक्सीन के साइड इफेक्ट सामने न आने पर अमेरिकी विशेषज्ञों ने आईवीआरआई और सीजेडए के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
बचे तीन शेरों में से मनन और जेसिका को भी लाइव कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन दिए जाने पर सहमति बनाई। सोमवार को सफारी प्रशासन को निर्देश दिए गए कि ब्रीडिंग सेंटर में मौजूद मनन और जेसिका को भी लाइव वैक्सीन दे दी जाए। सफारी के डाक्टर अरविंद त्रिपाठी, डा. गौरव और डा. अमित की तीन सदस्यीय टीम ने उनका वैक्सीनेशन किया। अब सिर्फ शेरनी कुंवारी को लाइव वैक्सीन लगनी है।
विज्ञापन
ग्रीष्मा ने खाया सवा किलो मीट
इटावा सफारी पार्क के वेटनरी अस्पताल में मौत से लड़ रही शेरनी ग्रीष्मा की हालत स्थिर है। सोमवार को कई दिन बाद ग्रीष्मा ने लगभग सवा किलो चिकन और मीट खाया और करवट भी बदली। सोमवार को इस बदलाव से इटावा सफारी पार्क के डाक्टरों व प्रशासन में एक उम्मीद क ी किरण जागी है। डाक्टर मान रहे हैं कि ग्रीष्मा खाती है तो शायद उसके नर्वस सिस्टम में सुधार हुआ होगा। सोमवार को उसने पानी भी पिया। जिससे शरीर में डिहाईड्रेशन की आशंका भी दूर होगी। लकवे के कारण एक ही करवट लेटे लेटे ग्रीष्मा के कूल्हों पर घाव हो चुके हैं।