{"_id":"b5f1c730b4d2dfa82187aece87caf2df","slug":"man-kidnapped-released-unharmed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं के चंगुल से भाग आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहर्ताओं के चंगुल से भाग आया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के जिले में अपराध थम नहीं रहे हैं। पुलिस भी अपराधों पर अकुंश लगाने की बजाय उन पर पर्दा डालने में जुटी है। गुरुवार की सुबह बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव सरैयाताड़ में शौच के लिए घर से निकले युवक को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया।
विज्ञापन
बदमाश युवक को लेकर यमुना के बीहड़ में पहुंचे। दोपहर बाद अपहृत किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। उसने कालीवाहन मंदिर के पास पहुंचकर लोगों को वारदात की जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बिना किसी कार्रवाई के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूरे दिन मामले पर पर्दा डालने की कोशिश करती रही।
विज्ञापन
गांव सरैयाताड़ निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र भूप सिंह गुरुवार की सुबह करीब साढे़ पांच बजे घर से शौच के लिए निकला था। जैसे ही वह सड़क पर आया कि कार में सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। बदमाश उसे कार में डालकर इटावा की ओर भाग निकले। इस घटना की गांव के किसी व्यक्ति को भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
बाद में बदमाश उसे लेकर यमुना के बीहड़ में पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे किसी तरह सतेंद्र बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर भाग निकला। भागकर वह कालीवाहन मंदिर के पास पहुंचा और वहां मौजूद दुकानदारों को वारदात की जानकारी दी। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपनी सुरक्षा में लिया।
युवक ने पुलिस को अपने अगवा होने की जानकारी देते हुए नाम-पता बताया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने किसी भी तरह की कोई लिखा पढ़ी न करते हुए अपहृत युवक को उसके परिजनों से सुपुर्द कर दिया। मंदिर के आसपास के लोगों ने सूचना मीडिया को भी दी।
मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस से जानकारी की तो पुलिस ने गुमराह करते हुए युवक के मिलने से ही पल्ला झाड़ दिया। कोतवाल बलवीर सिंह गौर ने बताया कि उनके यहां कोई युवक बरामद नहीं हुआ है। जब इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी की गई तब कोतवाली पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी।
सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बसरेहर क्षेत्र से एक युवक को अगवा किया गया था। उसे बाद में बदमाश कालीवाहन मंदिर के पास छोड़कर भाग गए।
नुमाइश देखने आई किशोरी लापता
इटावा। परिजनों के साथ नुमाइश देखने आई किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार को परिवार के साथ नुमाइश देखने के लिए इटावा आई थी। यहां परिवार के लोग एक दुकान से सामान खरीदने लगे कि किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट भी कराया। देर शाम परिजनों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।