फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Make family safe by adopting self-hygiene

स्वयं स्वच्छता अपनाकर परिवार को करें सुरक्षित

Sat, 11 Jul 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Make family safe by adopting self-hygiene
फोटो संख्या 13 शास्त्री चौराहा पर निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निर्देश देते आयुक्? - फोटो : ETAWHA
सरकार की ओर से अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जा रही है, लेकिन जनता को स्वयं स्वच्छता रखनी होगी। जब हम स्वयं नियंत्रण रखेंगे तो निश्चित रूप से समाज में भी परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन

यह बात आयुक्त कानपुर मंडल सुधीर एम. बोबड़े ने कही। उन्होंने कहा कि यह साफ-सफाई आत्मसात करने का बहुत अच्छा अवसर है। खुद स्वच्छता अपनाकर परिवार को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को साफ-सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे मंडल आयुक्त/ नोडल अधिकारी सुधीर एम. बोबड़े ने नगर में छैराहा, पचराहा, तहसील चौराहा, पुलकहारन, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि नाला व नालियों की नियमित साफ-सफाई कराकर कूड़े का उठान कराया जाए और उसे निश्चित स्थान पर डलवाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस माह में कोविड-19 व संचारी रोग नियंत्रण चलाया जा रहा है। इसमें सफाई व सैनिटाइजेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन रोड पर मडै़या ख्यालीराम में चौखट के बाहर बिना मास्क लगाए बैठे बुजुर्ग वीरेंद्र से मास्क लगाने को कहा गया।
इस मौके पर डीएम जेबी सिंह, सीडीओ राजा गणपति आर, नोडल अधिकारी कोविड-19 सैमुअल पाल एन, एडीएम ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed