{"_id":"5a8478824f1c1bb2208b91da","slug":"mahawa-will-be-decided-by-bdc-bye-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवा बीडीसी उपचुनाव से तय होगा ब्लाक प्रमुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेवा बीडीसी उपचुनाव से तय होगा ब्लाक प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। महेवा ब्लाक में बीडीसी सदस्य का उपचुनाव इन दिनों काफी महत्वपूर्ण हो गया है। उपचुनाव बीडीसी सदस्य का भले ही हो परंतु लड़ने वालों की निगाह ब्लाक प्रमुख की सीट पर है। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने भी पहली बार अपने पुत्र ऋषभ दुबे को चुनाव मैदान में उतारा है। मां ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। भाजपा समर्थक दूसरे प्रत्याशी भी दावेदारी ठोंक रहे हैं। नाम वापसी के बाद महेवा में कौन बनेगा ब्लाक प्रमुख यह तय हो जाएगा।
विज्ञापन
महेवा ब्लाक की विधीपुर ईकरी क्षेत्र पंचायत की सीट के उपचुनाव में कई भाजपाई जहां नामांकन कराकर बीडीसी बनना चाहते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने अपने बड़े पुत्र ऋषभ दुबे का भी इस सीट पर नामांकन कराया है। महेवा ब्लाक को सपा, भाजपा दोनों ही अपना गढ़ मानते हैं। इस एशिया के सबसे पहले ब्लाक के रूप में जाने जाने वाले 106 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले महेवा ब्लाक पर वर्तमान में सपा का कब्जा था। सपा के प्रमोद यादव ब्लाक प्रमुख है । प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के भाजपा इस ब्लाक पर अपना कब्जा अविश्वास प्रस्ताव के सहारे करना चाहती है। इसके लिए भाजपा नेता गोविंद त्रिपाठी इकनौर ने अपनी बीडीसी पत्नी रीना त्रिपाठी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव सपा ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध पेश किया था जिस पर मतदान भी हो गया। हाईकोर्ट ने भी सपा की रिट को खारिज कर दिया है। डा. समीर त्रिपाठी के इस्तीफा से खाली हुई विधीपुर ईकरी क्षेत्र पंचायत सीट के लिए उपचुनाव में 7 लोगों के नामांकन में कुछ भाजपाई भी आमने-सामने हैं। 2004 में शिव महेश दुबे की पत्नी मंजुला दुबे भाजपा से इस महेवा ब्लाक की ब्लाक प्रमुख रही हैं। वर्तमान में गोविंद त्रिपाठी ने सपा ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की भूमिका बनाई। सारी प्रक्रिया कराई। उनका सबसे मजबूत दावा ब्लाक प्रमुख पद पर था। अब ऋषभ दुबे की दावेदारी से उनकी राह कठिन होते दिखाई दे रही है।
विज्ञापन