फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   maharishi kashyap jayanti celibrated

Etawah News: शिक्षा के प्रति किया जागरूक, बुजुर्ग व समाजसेवी सम्मानित

Wed, 05 Apr 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
maharishi kashyap jayanti celibrated
इटावा। महर्षि कश्यप जयंती बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लाइनपार क्षेत्र रामनगर में एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व टीएसआई मवासीराम कश्यप ने स्वाजातीय लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। वहीं करनपुरा में बुजुर्गों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टीएसआई मवासीराम कश्यप ने कहा कि वह बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दें। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप महाराज गुहराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महर्षि कश्यप निषाद फाउंडेशन ने किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत कश्यप, महिला संगठन की जिलाध्यक्ष मीरादेवी निषाद, संगठन की मैनपुरी जिलाध्यक्ष पुष्पा निषाद, रमेश चंद बाथम, सुरेश चंद्र बाथम, उमेश चंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

करनपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज गुरु व समासद रमेश बाथम ने किया।सभासद रमेश बाथम व नेता सुखरानी कश्यप ने समाज के बुजुर्गों व समाजसेवियों काे पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इनमें अशोक कश्यप, पलटू राम बाथम, आशा देवी कश्यप, संतोष बाथम, कल्लू बाथम, रामनरेश बाथम, महेश बाथम, हुकुम सिंह बाथम, संजय बाथम शामिल रहे। रानी देवी, पूरन बाथम, रामकुमार बाथम, सुनील नेता, भारत सिंह कश्यप, श्यामलाल कश्यप, आसाराम कश्यप, मुकेश बाथम, सुरेश बाथम, सुरेश बाथम, कृष्णा देवी, संगीता कश्यप, अनीता बाथम, गीता बाथम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कश्यप समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बताया कि महर्षि कश्यप आदि ऋषि थे। आज की युवा पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में गणेश बाथम, विपिन कश्यप, विनय बाथम, रिंकू कश्यप, विवेक बाथम ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed