फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mahagauri worship in temples

Etawah News: महागौरी का वंदन, हवन कर कन्याओं का किया पूजन

Thu, 30 Mar 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 30 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
mahagauri worship in temples
इटावा। नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को भक्तों ने माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की। भक्तों ने घरों व मंदिरों में हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराया।
विज्ञापन

श्रीकालीबाड़ी मंदिर में मातारानी का फूूूलों से शृंगार कर 56 भोग से दरबार सजाया गया। झंडे चढ़ाए व प्रसाद रूपी भंडारा वितरित किया। भक्तों ने देवी मंदिरों में पहुंचकर माथा टेककर सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से कालीबांह मंदिर पर श्री रामचरितमानस रामायण पाठ कराया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, पर्यटन अधिकारी मोहित कुमार,नायब तहसीलदारआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसएसपी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास अधिवक्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया। रमाकांत मिश्रा, मोहसिन अली, अनिल कुमार वर्मा, मनोज शाक्य, राजू यादव आदि अधिवक्ताओं ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर संवाद के अनुसार बलरई के बीहड़ों में स्थित देवी ब्रह्माणी देवी मंदिर में मेला लगा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मंदिर का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों व कन्याओं को प्रसाद भी वितरित कराया।
महेवा संवाद के अनुसार, ठाकुर रामचंद जी महाराज मंदिर मेंअखंड रामायण का पाठ कराया गया। इस दौरान बीडीओ सूरज सिंह, एडीओ पंचायत श्याम बरन राजपूत उपस्थित रहे।
भरथना संवाद के अनुसार मोहल्ला ब्रजराज नगर में जारी श्रीनवदुर्गा महोत्सव के आठवें दिन माता गौरी की भक्तों ने पूजा की। नारियल,चना व हलवा आदि का भोग लगाकर प्रार्थना की। इस दौरान राजीव यादव, रजनीश यादव,पंकज, नीरज मौजूद रहे। बकेवर संवाद के अनुसार कस्बा लखना में मां कालिका देवी के दर्शन करने के लिए भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। घंटे और झंडे चढ़ाए और बच्चों का मुंडन कश्या।


भाजपा कार्यालय पर प्रसाद बांटा
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने पदाधिकारियों के साथ माता रानी की पूजा कर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed