फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mad lover in love tries to burn the family alive for not adopting girlfriend

प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका को न अपनाने पर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डाल लगाई आग

Fri, 29 Jan 2021 06:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Mad lover in love tries to burn the family alive for not adopting girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इटावा के सिविल थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला जगे निवासी प्यार में पागल युवक ने मंगलवार देर रात सो रहे परिजनों को जलाकर मार डालने की कोशिश की थी। यदि दूसरे कमरे में सो रही बहन सही समय पर नहीं चीखती तो बड़ी वारदात हो सकती थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगला जगे निवासी विमल उर्फ भोले बस चालक है।
विज्ञापन


युवक की बुआ मीरा देवी ने बताया कि भोले आठ दिन पहले दिल्ली गया था। वहां से नगोई निवासी प्रेमिका को इटावा ले आया था। घर वालों के डर से उसने प्रेमिका को बुआ के घर जनपद मैनपुरी में रोक दिया था। 26 जनवरी को प्रेमिका को लेकर वह नगला जगे पहुंचा, तो परिजनों ने दोनों की शादी कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस बात से गुस्साए भोले ने मंगलवार दोपहर तीन बजे घर में आग लगाने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने पकड़ लिया था। रात को उसने फिर कोशिश की। इस बार घर के साथ वह घरवालों को भी जलाने की फिराक में था। रात 12 बजे वह उठा और जिस कमरे में मां, भाई-बहन और बुआ सो रहीं थीं उसमें खिड़की से पेट्रोल डाला और आग लगा दी। भोले कमरे की कुंडी बाहर से बंद करने ही वाला था कि दूसरे कमरे में सो रही छोटी बहन ने चीखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद को आए पड़ोसियों ने कमरा खोल सभी को बाहर निकला। तब तक आग की चपेट में आने से बहन प्रीति (20), भाई हिमांशु (16) व बुआ मीरा (45) झुलस चुके थे। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भोले को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां गीता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

बाइक से निकाला था पेट्रोल
भोले ने वारदात को अंजाम देने के लिए घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला था। पेट्रोल को कमरे की खिड़की से अंदर फेंका, जो प्रीति, हिमांशु और मीरा देवी पर गिरा। इसके बाद उसने आग लगा दी। जिला अस्पताल में भर्ती तीनों की हालत में सुधार है।

प्रेमिका को छुपा रखा था दूसरे कमरे में 
पुलिस के अनुसार जब भोले ने घरवालों को जिंदा जलाने की कोशिश की तो प्रेमिका को दूसरे कमरे में छिपा रखा था। पुलिस ने उक्त युवती का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed