फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lucknow coching teacher report to ssp in etawah

मारापीटा, रुपये छीने और चौकी ले जाकर किया प्रताड़ित

Sun, 21 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
lucknow coching teacher report to ssp in etawah
फोटो संख्या 12 परिजनों और साथियों के साथ एसएसपी से शिकायत करने जाता पीड़ित धीरज कुमार (नीलीशर्ट और - फोटो : ETAWHA
लखनऊ के कोचिंग संचालक ने कर्री चौकी पुलिस कर्मियों के उत्पीड़न की शिकायत एसएसपी से की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मारपीट कर 10 हजार रुपये ले लिए और शनिवार देर रात करीब एक घंटे चौकी में बैठाकर प्रताड़ित किया। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के सोनासी गांव निवासी धीरज कुमार पुत्र राम प्रकाश लखनऊ में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोनासी गांव से भाभी की तबीयत खराब होने की खबर मिलने पर शनिवार रात वे कार से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चौपुला कट से इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर आए। तभी रात करीब साढ़े 11 बजे चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री पुलिस चौकी पर सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। धीरज का कहना है कि उसने अपनी गाड़ी तो रोक दी, लेकिन रात के वक्त बदमाशों के भय से उसने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी सी बात पर उसकी गाड़ी पर डंडे बरसाए गए और जब गाड़ी का दरवाजा खोला तो लात घूंसों से पिटाई की गई। इसके बाद चौकी के अंदर ले जाकर उसे प्रताड़ित किया गया। धीरज ने कहा कि वर्दी में न होने की वजह से वह समझ नहीं पाया कि पुलिस ने रोका है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसकी गाड़ी में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल लिए।

रात में ही उसने चौबिया थानाध्यक्ष से इसकी शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने उसकी बात को अनसुना कर दिया। तब उसने डायल 112 नंबर पर इसकी सूचना दी।
रविवार सुबह धीरज ने एसएसपी को फोन पर घटना की जानकारी दी और परिजनों व साथियों के साथ इटावा जाकर एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। एसएसपी आकाश तोमर ने घटना की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed