{"_id":"65ecc013369408126d0f2d74","slug":"loving-couple-committed-suicide-by-being-run-over-by-a-train-etawha-news-c-216-1-etw1001-109575-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इटावा- प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इटावा- प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान
Sun, 10 Mar 2024 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
- राहतपुरा कॉलोनी के पास दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मिले दोनों के शव
- पड़ोस की युवती से था प्रेम प्रंसग, परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में राहतपुरा कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस पर प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक गांव के 22 वर्षीय युवक का पड़ोस में रह रही 20 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन युवती के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। कुछ दिनों पूर्व युवती के परिजनों ने उसे प्रेमी युवक से मिलते हुए देख लिया था। इसके बाद युवती को उसकी बहन के घर शिकोहाबाद भेज दिया था।
शुक्रवार को मौका पाकर युवती शिकोहादाब से इटावा पहुंची और युवक को फोन करके मिलने के लिए बुला लिया। उधर, शाम को युवक घर से बिना बताए निकल गया। इस दौरान परिवार वालों को भी जानकारी हो गई कि दोनों घर से लापता हैं। दोनों के परिजन उन्हें तलाशने निकले। इस दौरान शुक्रवार देर रात करीब दो बजे परिजनों को सूचना मिली कि युवक और युवती राहतपुरा कॉलोनी के पास ट्रेन से कट गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के लोगों ने दोनों की पहचान की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजा दुबे ने बताया युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।