फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Loot used to happen in Saifai in the afternoon, now there is peace: Swatantra Dev Singh

Etawah News: सैफई में दोपहर को होती थी लूट, अब रहती शांति

Mon, 04 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 04 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Loot used to happen in Saifai in the afternoon, now there is peace: Swatantra Dev Singh
इटावा। घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। यही नहीं आगे होने वाले सभी चुनावों में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। यह बात प्रदेश के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पक्का बाग में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत के निवास पर कही। वह उनकी मां बैजंती देवी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने सपा पर हमलावर होते हुए कहा है कि पहले सैफई हवाई पट्टी रोड से इटावा आते समय दिन में दो से ढाई बजे लूट हो जाती थी, आज शांति है। कहा कि योगी सरकार में प्रदेश और अब समृद्ध हो रहा है। दुनिया से लोग निवेश करने आ रहे हैं। मोदी और योगी के साफ छवि के कारण राज्य समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव के जहां-जहां केशव प्रसाद मौर्य प्रचार करने जाते वह भाजपा के लिए अपशगुन होता है के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई अपशगुन नहीं होता। हम इसके बावजूद भी विधानसभा चुनाव समेत सभी चुनाव जीत रहे हैं। हम लोग चुनाव पूरी ईमानदारी के साथ लड़ते हैं और विकास के नाम पर चुनाव जीतते हैं। एक देश एक चुनाव को लेकर सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश और समाज को पूर्ण विश्वास होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जो भी निर्णय लेंगे वह राष्ट्रहित और गरीब के हित में निर्णय लेंगे। देश और गरीब कैसे आगे बढ़ेगा उसी आधार पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के मंत्री उदय निधि के सनातन धर्म पर दिए बयान पर कहा कि वो यह कैसे कह सकते हैं, जबकि सनातन धर्म रग-रग में है। मिट्टी में है, कण-कण में है। दिव्य शक्ति हैं, जगत जननी हैं पूरी दुनिया को शांति के पर समृद्धि पूरी दुनिया को योग के रास्ते पर ले जाते हैं। यही तो सनातन धर्म कहता है। आतंकवाद, भ्रष्टाचार, लड़ाई-झगड़े से मुक्त होकर आपस में सभी धर्म मिलकर देश को शांति के मार्ग पर लेकर चलें।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी तालाब सुरक्षित रहें, 200 वर्षों तक पानी की कमी नहीं हो। नदियों और तालाबों को जिंदा रखने के किसान सवा सौ एकड़ भूमि छोड़ रहे हैं। कहा कि यह उनका सवा साल का अध्ययन है। कहा कि भूजल स्तर यह पौधरोपण की वजह से है। खेत पर मेड, मेड़ पर खेत पर जोर है। जल संचय के लिए समाज को जोड़ना होगा। वार्ता के दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

सभी घरों में टोंटी से जल पहुंचाने का है लक्ष्य

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस समय जल जीवन मिशन के तहत हम लोगों का लक्ष्य है कि 2024 तक सभी घरों में टोंटी से जल पहुंचाना है। पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध जल की व्यवस्था की जा रही है। रोजाना 40 हजार कनेक्शन किए जा रहे हैं। लगभग डेढ़ करोड़ से ऊपर पानी के कनेक्शन हो चुके हैं। 2.62 करोड़ कनेक्शन और किए जाने हैं। टंकियां का निर्माण कराया जा रहा है। 90 प्रतिशत बोरिंग हो चुकी है। सबको शुद्ध पानी मिलेगा तो बीमारी भी नहीं होगी जो छोटी-मोटी बीमारियां होती हैं उन बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। एक गरीब का धन जो अस्पतालों में खर्च होता है उसकी बचत होगी। पाइपलाइन डालने के दौरान जो सड़कें खोदी जा रही हैं। वहां के लिए स्पष्ट निर्देश हैं कि गांव की रोड पूरी होने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाए। बताया कि टेल तक पानी पहुंचे इसके लिए हेलो टेल हेलो किसान चौपाल शुरू की है। इसके लिए किसानों को भी सहयोग करना होगा कि नहरें कटें नहीं। अलीगढ़ के नरौरा बैराज से प्रयागराज बैराज तक जाएगी। रास्ते में कहीं कटान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed