{"_id":"7f13c661b5a939ffc398a52f0eaeada5","slug":"logging-of-rain-the-streets-deserted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से जलभराव, सड़कों पर सन्नाटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से जलभराव, सड़कों पर सन्नाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में रविवार को दिन भर हुई बरसात के कारण शहर में कई स्थानाें पर जलभराव हो गया। इससे लोगाेें क ो आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। दिन भर बूंदाबांदी होते रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बरसात के कारण लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग छाता या बरसाती लेकर घरों से निकले।
गुरु तेगबहादुर तिराहे पर भी पानी भर जाने से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई है। रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे पर बरसात के कारण लोग परेशान रहे।
मौसम का मिजाज बदल जाने से सर्दी एक बार फिर लौट आई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर रिक्शा चालक ाें, वृद्धों को सर्दी के कारण कांपते देखा गया।