फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lions began to prance pole

शेरों की उछल-कूद के लिए लगे पोल

Wed, 17 Feb 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 17 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lions began to prance pole
लायन सफारी में मंगलवार को कार्यशाला के दूसरे दिन विदेशी विशेषज्ञों ने सफारी के कर्मचारियों को बताया कि शेरों को स्वस्थ रहने के लिए उनका भागना-दौड़ना और उछलना-कूदना बेहद जरूरी है। इसके लिए प्राकृतिक वातावरण तैयार करना होगा।
विज्ञापन



इसके बाद फील्ड वर्क के दौरान लंदन के विशेषज्ञ मार्क किंग्सटन जॉस व क्रिस्टोफर जॉन हेल्स की देखरेख में शेरों के बाड़े के पीछे उनकी चहलकदमी के लिए बनाए गए सुरक्षित स्थान पर सूखे यूकेलिप्टिस के पेड़ के लंबे-चौडे़ पोल लगाए गए।
विज्ञापन



इन पोलों पर स्टील की रस्सी बांध कर शेरों के उछलने कूदने के इंतजाम किए जाएंगे। लायन सफारी के निदेशक संजय श्रीवास्तव के मुताबिक सफारी में प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को लंदन के विशेषज्ञ मार्क किंग्सटन जॉस व क्रिस्टोफर जॉन के निर्देश पर लकड़ी के पोल मंगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पोलों को ब्रीडिंग सेंटर के ब्लाक नंबर 04 के बाड़ों के पीछे शेरों के लिए सुरक्षित किए गए स्थान पर गहराई से लगाया गया। विशेषज्ञों के अनुसार शेरों के स्वस्थ रहने के लिए उनका भागना दौड़ना और उछलना कूदना जरूरी है।


शेरों के बाड़ों के सुरक्षित स्थान पर इसी के लिए पोल लगाए गए हैं। इन पोलों पर स्टील की रस्सी बांधी जाएगी और इस रस्सी पर मीट को बांध कर इतनी ऊंचाई पर लटकाया जाएगा, जिसे पाने के लिए शेर उछल कूद करें।



इसके साथ ही इन पोलों के सहारे कुछ अन्य मजबूत शाखाओं को भी निचाई पर लगाने की तैयारी है, जिससे शेर इन पर चढ़ने का प्रयास करें और इससे उनकी एक्सरसाइज हो। सोमवार को जिस ब्लाक के पीछे पोल लगाने का कार्य पूरा किया गया है।,


 उसमें शेर गीगो व शेरनी गिरेश्मा को रखा गया है। इसके बाद अन्य शेरों के ब्लाकों में स्वयं लायन सफारी प्रशासन यह कार्य पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed