फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lion to save dogs came Shamt

शेर बचानें को कुत्तों की आई सामत

Sat, 23 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 23 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lion to save dogs came Shamt
लायन सफारी के आसपास आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन करती पशु चिकित्सा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
लायन सफारी में एक के बाद एक शेर के कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी से ढे़र होने के बाद अब सफारी के आसपास रहने वाले आवारा कुत्तों को घेर-घेर कर वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। पहले दिन पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने 40 आवारा कुत्तों को दबोचकर उनका वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन



लायन सफारी में काल के गाल में समाए शेरों में कुत्तों में होने वाली बीमारी कैनाइन डिस्टेंपर पाई गई। इसके बाद बीमार चल रहे शेर कुबेर में भी कैनाइन डिस्टेंपर का संक्रमण पाया गया है। ऐसे में लायन सफारी प्रशासन मान रहा है कि शेरों को यह बीमारी सफारी के आस पास के गांवों में स्थित आवारा कुत्तों के कारण हो रही है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कुत्तों से कैनाइन डिस्टेंपर के वायरस हवा के माध्यम से सफारी में मौजूद शेरों तक पहुंच कर उनमें संक्रमण फैला रहे हैं। जिसके बाद लायन सफारी प्रशासन ने फैसला लिया कि सफारी के आसपास के  गांवों में मौजूद सभी आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग का सहयोग लिया गया और शनिवार से आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन जिला पशु चिकित्साधिकारी एससी गुप्ता के नेतृत्व वाली टीम ने कुल 40 कुत्तों का वेक्सीनेशन किया। वहीं देर शाम को दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया गया और टीम रात के समय भी कुत्तों को दौडा दौडाकर पकडती रही।



लगभग 200 कुत्तों का होना है वैक्सीनेशन- इटावा। जिला पशु चिकित्साधिकारी एससी गुप्ता के अनुसार कुत्तों में वैक्सीनेशन का कार्य लायन सफारी के निकट के गांव बुलाकीपुर, लुहन्ना व लुहन्ना अड्डा में किया जाएगा। इन गांवों में लगभग 200 आवारा कुत्ते मौजूद हैं। जिन कुत्तों को वैक्सीन लगाई जा रही है उनकी पीठ पर नीले रंग से क्रास का चिन्ह लगाया जा रहा है जिससे उनकी पहचान हो सके।



कुत्तों को पकडने के लिए कानपुर से आए हैं एक्सपर्ट- इटावा। जिले की पशु चिकित्सा विभाग की टीम के सहयोग के लिए कानपुर के एनजीओ की एक टीम जनपद पहुंची है। इस टीम में आवार कुत्तों क ो पकड़ने वाले एक्सपर्ट शामिल हैं जो पलक झपकते ही गांव की गली में घूमते आवारा कुत्ते को जाल डालकर दबोच रहे हैं। जिसके बाद टीम उनका वैक्सीन लगा रही है।




कई दिन बाद शेर कुबेर ने खाया मीट-  इटावा। लायन सफारी में बीमार चल रहे शेर कुबेर की हालत में कुछ और सुधार होने का दावा लायन सफारी प्रशासन ने किया है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल के अनुसार कुबेर ने शनिवार को मीट भी खाया है। बीमारी के बार कु बेर ने खाना पीना भी छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि कुबेर लगातार बीमारी से उभरने का प्रयास कर रहा है और अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास कर रहा है। कानपुर व लायन सफारी के डाक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed