फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lion jesika eat meet, greeshma wound becomes serious

शेरनी जेसिका ने मीट खाया, ग्रीष्मा का जख्म गहराया

Mon, 10 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 10 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
lion jesika eat meet, greeshma wound becomes serious
asiatic lion of gir national park - फोटो : gujrattourism

इटावा सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर में दो शावकों को जन्म देने के बाद सोमवार से शेरनी जेसिका ने खाना-पीना शुरू कर दिया। पांच दिन बाद उसने डेढ़ किलो मीट खाया। उसके दोनों शावक भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दूसरी ओर सफारी के वेटनरी अस्पताल में लकवे से जूझ रही शेरनी ग्रीष्मा की हालत शरीर पर बढ़ते जख्मों से बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन

लायन सफारी में शेरनी जेसिका ने पांच दिन पूर्व दो शावकों को जन्म दिया था। वह अब तक सिर्फ पानी पी रही थी। सोमवार को जेसिका ने भोजन करना शुरू कर दिया। दोनों शावक भी मां जेसिका से लिपटकर दिन में कई बार दूध पीते देखे गए। शेरनी और उसके शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। उम्मीद है कि जल्द ही आंखें खुलने के  साथ ही शावकों की बाड़े में चहलकदमी शुरू हो जाएगी। पशु विशेषज्ञों के अनुसार एशियाटिक शेरों में प्रजनन काल के दौरान शेरनियों का ऐसा व्यवहार सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन

 उधर कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण के बाद लक वे से जूझ रही शेरनी ग्रीष्मा की जिंदगी मुश्किलों भरी होती जा रही है। लकवे के  कारण हिलने डुलने में असमर्थ ग्रीष्मा के कूल्हे, पंजों और घुटनों पर हुए जख्म गहराते जा रहे हैं। बुखार भी उसे बेहाल किए है। स्थिति ये है कि डाक्टर और कीपर की मदद से ही ग्रीष्मा मल त्याग कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed