{"_id":"60d21ac18ebc3ea4280f05b7","slug":"lineman-etawah-news-electrocution-fell-down-from-pole-etawah-news-knp6357970103","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से लाइनमैन 30 फुट से गिरा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से लाइनमैन 30 फुट से गिरा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया बिजली घर में तैनात लाइनमैन फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से पोल से नीचे आ गिरा। जेई ने लाइनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंची लाइनमैन की पत्नी ने बिजली घर के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
चौबिया के कबूली गांव निवासी लाइनमैन नीलेश को मोहनपुर राहिन गांव में मंगलवार दोपहर विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए भेजा गया था। वह पोल पर चढ़ कर फाल्ट ठीक कर रहा था।
इस दौरान अचानक लाइन में करंट आने से वह झटके के साथ पोल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौबिया बिजली घर के जेई ने परिजनों को सूचना देकर घायल को बसरेहर सीएचसी में अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे सैफई ट्रामा सेंटर भेज दिया। लाइनमैन की पत्नी ममता ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जेई मुकेश तिवारी ने बताया कि शटडाउन मांगने पर दे दिया गया था लेकिन फिर भी वहां करंट आया है। इसकी जांच की जा रही है।