{"_id":"6a722549a98e084f110cf9da","slug":"lightning-struck-repeatedly-throughout-the-night-amidst-the-rain-etawah-news-c-216-1-etw1004-147282-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बारिश में बिजली ने रात भर दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बारिश में बिजली ने रात भर दिया झटका
विज्ञापन
इटावा। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद भी शहरवासियों को बिजली संकट से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार रात से मंगलवार दिन तक तकनीकी खराबी और लगातार ट्रिपिंग के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। निवाड़ीकला में भी सोमवार रात बारिश के साथ ही कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
इटावा में सुंदरपुर फीडर से जुड़े करीब 15 मोहल्लों में रात में ढाई घंटे और मंगलवार दोपहर चार घंटे बिजली गुल रही। सोमवार रात करीब 1:15 बजे सुंदरपुर फीडर का इनकमिंग-2 करंट ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन मंगलवार दोपहर करीब दो बजे फीडर फिर ब्रेकडाउन का शिकार हो गया। रामलीला रोड फीडर के एकता कॉलोनी और न्यू एकता कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। अशोकनगर फीडर पर तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं को लगभग एक घंटे तक दो बार परेशानी झेलनी पड़ी। मैनपुरी फाटक फीडर से जुड़े आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन, हर्षनगर और नौरंगाबाद में भी रातभर ट्रिपिंग जारी रही। कालीबांह और कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। लगातार दूसरे दिन की इन समस्याओं से बिजली निगम के प्रति उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी।
निवाड़ीकला में रात की बारिश के बाद 20 गांवों के लोगों ने उमस और मच्छरों के बीच पूरी रात बिना बिजली के गुजारी। महेवा मुगल रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित 100 से अधिक गांव रात्रिकालीन रोस्टिंग से प्रभावित हैं। इकनोर फीडर में फॉल्ट आने से करीब 20 गांवों की बिजली लगभग 10 घंटे तक ठप रही। ग्रामीण प्रेमगोपाल पांडे, श्याम किशोर दुबे, नेकराम पाल, संत कुमार शुक्ला, रामकुमार तिवारी और राजीव ऋषीश्वर ने रात्रिकालीन रोस्टिंग बंद कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। जेई मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि 220 केवी भरथना से इमरजेंसी रात्रिकालीन रोस्टिंग हो रही है। इकनोर फीडर का फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
बारिश के कारण 33/11 की लाइनों में ब्रेकडाउन हो जाता है। इसके साथ ही कई जगह इंसुलेटर पंचर की समस्या भी आई थी। तेज बारिश में कर्मचारियों को काम करने में भी परेशानी होती है। फिर भी प्रयास यही किया जाता है कि फाल्ट सहित अन्य समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
हनुमान प्रसाद मिश्रा, एक्सईएन शहर