फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lekhpal protest against ajam statement

आजम के बयान के विरुद्ध लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 02 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
lekhpal protest against ajam statement
तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां की लेखपालों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में जिले भर के लेखपालों ने लेखपाल संघ के बैनर तले तहसीलों पर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को सदर तहसील पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष रजन सिंह यादव व महेश कुमार दिवाकर के नेतृत्व में सभी लेखपालों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष रजन सिंह ने कहा कि बिलारी में मंत्री आजम खां ने लेखपालों के प्रति जो अभद्र टिप्पणी की है उसकी जितनी निंदा की जाए कम हैं। उन्होंने कहा कि लेखपाल संवर्ग को अपमानित करने का मंत्री को कोई अधिकार नहीं है। भविष्य में इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघ ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अशोक यादव, राजेश यादव, बलवीर सिंह यादव, धर्म सिंह यादव, रजत सिंह, शिवराज सिंह, महेश राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं जसवंतनगर तहसील में  संघ के तहसील अध्यक्ष लाल सिंह शाक्य के नेतृत्व में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्री शाक्य ने कहा कि मुरादाबाद में नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। प्रदर्शन में जयप्रकाश यादव, गीतम सिंह यादव, बालेश्वर दयाल राजपूत, पूरन मल, सुधीर श्रीवास्तव, रवि लाल पाल, नागेन्द्र सिंह, कुलदीप आदि उपस्थित रहे। इस दौरान लेखपालों ने हड़ताल भी रखी और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताखा तहसील में लेखपालों ने कैबिनेट मंत्री आजम खां के बयान के विरूद्ध एसडीएम को ज्ञापन दिया। संघ के ताखा व्लाक अध्यक्ष शिवऔतार, सचिव ओमप्रकाश ने अन्य लेखपालों के साथ एसडीएम ताखा दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।  चकरनगर तहसील में भी उक्त  बयान को  लेकर लेखपालों ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को सम्बोंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। लेखपालों ने कहा कि मंत्री आजमखां ने पूरे लेखपाल समाज का अपमान किया है। वहीं लेखपालों ने बुलंदशहर में हुई घटना पर भी मंत्री के द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की।


प्रदर्शन में लेखपाल गुरूप्रसाद चौधरी, छोटेलाल, एहवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, ब्रजमोहन, अशोक शर्मा, अमर सिंह, सुखराम, हरिश्चन्द्र व जय नारायण शामिल रहे।
भरथना तहसील में भी लेखपालों ने आजाम खां के ब्यान की निंदा करते हुए तहसील में प्रदर्शन करते हुए कहा कि मंत्री ने लेखपालों पर जो आरोप लगाया है वह पूरी तरह से निराधार है। उन्हें लेखपालों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं। लेखपालो ने यहां भी मुख्यमंत्री को सम्बोंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोैपा । प्रदर्शन में लेखपाल संघ के कार्यवाहक तहसील अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह यादव ,मंत्री विजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रकाश पाल,  जगदीश सिंह, उमेश यादव, राजकुंमार, राजेश यादव, अबधेश बौद्ध,आदित्य यादव, महेश बाबू, श्याम  सिह तोमर , प्रबीन कुमार,रवि कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed