फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Launch of 10 New State-of-the-Art Dialysis Machines in Saifai

Etawah News: 10 नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों की सैफई में शुरुआत

Tue, 19 May 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Launch of 10 New State-of-the-Art Dialysis Machines in Saifai
इटावा। सैफई आयुर्विज्ञान विवि के ट्रॉमा सेंटर स्थित डायलिसिस यूनिट में सोमवार को 10 नवीन एवं अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने बताया कि ये मशीनें आधुनिक तकनीक से युक्त हैं, जिनके माध्यम से सभी प्रकार की उन्नत डायलिसिस सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कुलपति ने डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करते हुए मरीजों से सीधे संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। इसके उपरांत कुलपति ने वार्ड में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। कुलपति ने मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार को डायलिसिस सेवाओं को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को समय पर सुविधाएं मिलती रहें। इस मौके पर सीएमएस डॉ. अमित सिंह, डीन मेडिसिन डॉ. आदेश कुमार, डॉ. विजय मिश्रा समेत कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed