{"_id":"64b825d5feccdcac250c467a","slug":"laser-therapy-will-be-done-for-sick-sher-kesari-etawha-news-c-216-1-etw1002-783-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बीमार शेर केसरी की कराई जाएगी लेजर थेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बीमार शेर केसरी की कराई जाएगी लेजर थेरेपी
Wed, 19 Jul 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बीमार शेर केसरी की कराई जाएगी लेजर थेरेपी
क्रासर
- सफारी पार्क में बीमार चल रहे बब्बर शेर के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे थेरेपी की सलाह दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सफारी पार्क में जून से बीमार चल रहे बब्बर शेर केसरी को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए अब लेजर थेरेपी भी कराई जाएगी। इसके लिए विशेष चिकित्सक बुलाए गए हैं। वह सफारी के पशु चिकित्सालय में केसरी की थैरेपी करेंगे।
लगभग एक माह से केसरी की तबियत खराब चल रही है। उसे लगातार वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह तथा सफारी के डाॅ. रॉबिन की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है, लेकिन उसकी हालत कोई खासा सुधार नहीं हो रहा है। उसकी हालत को देखते हुए अब विशेषज्ञों ने लेजर थेरेपी करने की सलाह दी है। कानपुर के डॉ. नासिर के साथ गुजरात के डॉ. भुवा भी केसरी के स्वास्थ्य का परीक्षण कर चुके हैं। थेरेपी के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर को सफारी पार्क बुलाया गया है। सफारी पार्क की डायरेक्टर दीक्षा भंडारी ने बताया कि बुधवार की पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर उपकरणों के साथ सफारी पहुंच गए हैं। वह पशु चिकित्सालय में ही केसरी की थेरेपी करेंगे।