{"_id":"5f551e2d8ebc3e44a7283cf0","slug":"land-allocation-file-missing-etawha-news-knp58111556","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरपुर रुद्रपुर में भूमि आवंटन की फाइल तहसील कार्यालय से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरपुर रुद्रपुर में भूमि आवंटन की फाइल तहसील कार्यालय से गायब
विज्ञापन
ताखा तहसील कार्यालय से चमरपुर व रुद्रपुर की भूमि आवंटन की फाइल गायब हो गई। मामले में तहसील कर्मियों की भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है।
ताखा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत में खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि को आवंटित करने को लेकर 14 अगस्त को भूमि प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई थी।
इसके बाद नामों पर सहमति के बाद तत्कालीन तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव की संस्तुति भी हो गई थी। इसी बीच पट्टों के आवंटन को लेकर सवाल उठना शुरू हो गए। ग्रामीणों ने इनको लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके बाद भूमि आवंटन फाइल ही तहसील कार्यालय से गायब कर दी गई।
फाइल के गायब होने का संदेह तहसील के कर्मचारियों पर ही लगाया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लेखपाल रोहित सविता का कहना है कि फाइल को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश का कहना है कि भूमि आवंटन की फाइल तहसील कार्यालय में नहीं मिल रही है। फाइल को गायब करने में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।