{"_id":"69a088642685b642410b6512","slug":"lakhna-sindaus-road-repair-started-with-two-crore-rupees-etawah-news-c-216-1-etw1012-138476-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लखना-सिंड़ौस मार्ग की दो करोड़ से शुरू हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लखना-सिंड़ौस मार्ग की दो करोड़ से शुरू हुई मरम्मत
विज्ञापन
चकरनगर। पीडब्ल्यूडी विभाग ने दो करोड़ की लागत से सहसों चंबल पुल के पास लखना सिंड़ौस मार्ग के दोनों ओर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इस बार विभाग सड़क के कटाव को रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग (बड़े पत्थर लागाने ) का कार्य भी कर रहा है। बाढ़ व वारिश से होने वाले कटान से सालभर यह सड़क बदहाल रहती है। कटान से सड़क के दोनों ओर गहरी खाई बन जाती है जिससे वाहन सवारों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना रहता था। बोल्डर पिचिंग से यह समस्या दूर हो जाएगी।
पीडब्ल्यूडी एई गगन कुमार ने बताया कि चंबल नदी में आई बाढ़ के बाद सहसों चंबल पुल के पास लखना–सिंड़ौस मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। पुल के दोनों ओर मिट्टी का भारी कटान होने से सड़क की पटरी लगभग गायब हो गई थी और डामर सड़क तक गहरी खाई बन गई थी। विलायती बबूल खड़े होने से खाई का पता नहीं चलता था जिससे हमेशा हादसों का खतरा बना रहता था।
पुल के दोनों ओर करीब 100-100 मीटर क्षेत्र में लगभग 400 मीटर लंबाई में पटरी के नीचे दो मीटर गहरा और दो मीटर चौड़ा सीमेंट का पिलर बनाया जा रहा है। इसके ऊपर बड़े पत्थर लगाए जा रहे हैं, जिससे बाढ़ के समय सड़क का कटान नहीं होगा।