{"_id":"5ed672ad8ebc3e905f482aeb","slug":"labour-had-died-by-current-etawha-news-knp5633545102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटी हुई केबिल के करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटी हुई केबिल के करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या 15 मृतक रघुवीर का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरई थाना क्षेत्र के नगला तिवारी गांव में सोमवार रात सबमर्सिबल पंप की कटी हुई केबल के करंट से मजदूर की मौत हो गई।
वहीं मृतक के बेटे का आरोप है कि पड़ोसी के कटिया डालने से केबल कटा, जिससे करंट आया और हादसा हुआ है।
बलरई थाना क्षेत्र के नगला तिवारी गांव निवासी रघुवीर सिंह (40) पुत्र लज्जाराम सोमवार रात को शौच के लिए घर से निकला था। उसके बेटे रिशू ने बताया कि पड़ोसी के यहां सबमर्सिबल पंप लगा है।
उसने बिजली का कनेक्शन तो ले रखा है, लेकिन रात में कटिया केबिल डालकर पंप चलाता है। इसी केबल के कटे हुए हिस्से की चपेट में आने से उसके पिता को करंट लगा, जिसमें उनकी मौत हो गई।
वहीं नगला तिवारी गांव की पंचायत बाउथ की प्रधान के पति आशीष ने बताया कि रघुवीर के यहां भी शौचालय बना है।
फिर भी वह शौच के लिए घर से बाहर जा रहा था। सूचना मिलने पर बलरई थाना उप निरीक्षक देवीचरण साहू ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के अपने पीछे पत्नी, तीन बेटों रिशू (18), विक्रम, अंशू, दो बेटियों प्रीति व रामा को रोता बिलखता छोड़ गया। रघुवीर की मौत से परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।