फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lab technician drank dye after being transferred to RO plant in Etawah

इटावा में आरओ प्लांट में तलादला करने पर लैब टेक्नीशियन ने डाई पी

Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lab technician drank dye after being transferred to RO plant in Etawah
इटावा। भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के लैब सहायक का तबादला आरओ प्लांट में कर दिया गया। बेटे का आरोप है कि इससे वह तनावग्रस्त हो गए और बुधवार सुबह डाई पी ली। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लैब सहायक अमरनाथ (42) पुत्र गुलजार प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में रहते हैं। बेटे भीम प्रताप व पत्नी अमरावती ने बताया कि कुछ दिन पहले अमरनाथ के स्थानांतरण का आदेश आया था। इससे वह तनावग्रस्त रहने लगे और सुबह डाई पी ली थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर डीन डॉ. देवेंद्र सिंह उनका हाल जाना। डीन ने कहा कि अमरनाथ के डाई पीने की वजह स्थानांतरण बताया जाना गलत है। कॉलेज में सात प्रयोगशाला हैं। इनमें से एक प्रयोगशाला में अमरनाथ सहायक हैं। उनकी तबियत को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह पहले प्रयोगशाला से आरओ प्लांट भेज दिया गया था, तब से उन्होंने किसी प्रकार की दिक्कत नहीं बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed