{"_id":"59247ac04f1c1bfe3d535dc3","slug":"kunwari-again-stands-on-her-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से अपने पैरों पर खड़ी हुई कुंवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से अपने पैरों पर खड़ी हुई कुंवारी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 23 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शेर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायन सफारी में माहभर से बीमार चल रही शेरनी कुंवारी की हालत में सुधार हो रहा है। उसने खाना शुरू कर दिया है। उसका इलाज आरवीआरआई बरेली की सलाह पर स्थानीय डाक्टर कर रहे हैं।
विज्ञापन
लायन सफारी में शेरनी कुंवारी एक माह पहले बीमार हो गई थी। उसे तेज बुखार और लकवे जैसी स्थिति में आने से उसकी हालत काफी बिगड़ गई। इस पर कुंवारी को ब्रीडिंग सेंटर से सफारी के वेटनरी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। आईवीआरआई बरेली के पश्ुा विशेषज्ञों ने भी शेरनी का हालचाल लिया। इसके बाद आईवीआरआई के विशेषज्ञों की सलाह पर कुंवारी का इलाज चल रहा है। कुंवारी को बुखार की शिकायत अब दूर हो चुकी है और उसने खाना पीना भी शुरू कर दिया है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि पिछले एक दो दिन से कुंवारी ने अपने पिछले पैरों पर जोर लगाना शुरू कर दिया है। वह कुछ पल के लिए अपने पैरों पर खड़ी भी होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि कुं वारी को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द वह फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो सकेगी।
विज्ञापन