{"_id":"571678fc4f1c1bcf428b4735","slug":"kuber-lion-fever-a-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेर कुबेर को बुखार, हालत नाजुक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेर कुबेर को बुखार, हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
tortoise makes fool of lions
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लायन सफारी में बीमार चल रहे शेर कुबेर की हालत नाजुक होती जा रही है। कुबेर ने मंगलवार को भी कुछ नहीं खाया पिया। उसे लायन सफारी के वेटनरी हास्पीटल में रखा गया है जहां वह बाड़े में पिछले दो दिनों से निढाल पड़ा है। मथुरा, बरेली, लखनऊ व कानपुर के डाक्टर लगातार उस पर नजर रखे हैं। डाक्टरों के अनुसार कुबेर वायरल इंफेक्शन और बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कुबेर ने बीमार होने के बाद से खाना पीना पूरी तरह से छोड़ दिया है और वह वेटनरी हास्पीटल के बाड़े में निढाल लेटा हुआ है। वायरल इंफेक्सन और बुखार के साथ खाना पीना पूरी तरह से छूटने के कारण कुबेर की हालत नाजुक होती जा रही है। वहीं लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव के अनुसार कुबेर के इलाज के लिए आईवीआरआई बरेली के वैज्ञानिक एवं पश ुचिकित्सक डा. महेंद्रन, डा. करिकलन, कानपुर प्राणी उद्यान के डा. आर के सिंह, लायन सफारी के डा. अरविंद त्रिपाठी व डा. अमित ओड कुबेर पर निरंतर नजर रखे हैं और बेहतर से बेहतर इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन
उधर इसके साथ ही गुजरात के शक्कर बाघ प्राणी उद्यान के डा रियाज अहमद कडीवार व पंतनगर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान के डा जे एल सिंह को भी इटावा लायन सफारी बुलाया गया है। वहीं लंदन लाैंगलीट सफारी के डा जोनाथन क्रेकनेल व लंदन जू सोसायटी के विशेषज्ञ क्रेग ब्रूज से भी कु बेर के इलाज के लिए सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन