फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   krisamas par gulajaar raha charch

क्रिसमस पर गुलजार रहा चर्च

Sat, 25 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
krisamas par gulajaar raha charch
इटावा। क्रिसमस की धूम शनिवार को सिविल लाइन स्थित चर्च में सुबह से लेकर पूरे दिन तक देखने को मिली। सुबह चर्च में होने वाली प्रार्थना से पहले ही शहर के लोग परिवार समेत चर्च परिसर में सजाई गई प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकियों का न सिर्फ अवलोकन किया, बल्कि पूरे परिसर में सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन

चर्च में आए लोगों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। सुबह करीब दस बजे पादरी विशाल चरन ने प्रार्थना कराई। हालांकि, इससे पूर्व शुक्रवार की रात करीब दस बजे फादर जॉवी जोसेफ ने विशेष प्रार्थना कराई।
विज्ञापन

कैरोल सिंगिंग के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। रात 12 बजे यीशु का जन्म चरनी में हुआ था। जन्म को लेकर विशेष झांकी भी सजाई गई थी। सादगी के साथ बालक यीशु को लेकर चर्च परिसर में ही जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बालक यीशु की मूर्ति को चरनी में रखा गया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी। क्रिसमस ट्री भी चर्च में सजाया गया। एचएन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शुभारंभ डीआईओएस राजू राणा ने केक काटकर किया।
इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, प्रोफेसर अरविंद यादव, एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव, राजवीर यादव बाबा जी मौजूद थे।

प्रबंधक पवन यादव ने आभार जताया। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत कुमार ने किया। उधर, रॉयल ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस डे पर बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में कार्यक्रम पेश किए।
शुभारंभ प्रबंध सुरेश यादव ने, जबकि संचालन मीनाक्षी ने किया। उप प्रधानाचार्या मोनिका तिवारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed