{"_id":"5fea16158ebc3e3d4575014e","slug":"korona-etawha-news-knp602694027","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण के लिए आई 3.20 लाख सिरिंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण के लिए आई 3.20 लाख सिरिंज
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान के लिए प्रथम चरण के तहत 3.20 लाख सीरिंज आ चुकी है। इन्हें नुमाइश चौराहा स्थित जिला बाल चिकित्सालय स्थित कोरोना वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। इन सीरिंजों को ब्लाकों पर स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा। वैक्सीन जनवरी में आने की उम्मीद है।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया टीकाकरण जाने के लिए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों का पंजीकरण हो चुका है। प्रथम चरण में 9799 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा।
उन्होंने बताया कि जो वैक्सीनेटर टीकाकरण कार्य करेंगे। उनका अगले दिन टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन जनवरी में किसी भी दिन आ सकती है। लक्ष्य के हिसाब से सीएचसी को वैक्सीन का वितरण किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक जो लोग ब्रिटेन से यात्रा कर आए होंगे, उनकी कोरोना जांच कर उन्हें विशेष निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। संक्रमित मिलने पर उनका इलाज किया जाएगा।