{"_id":"5dd81b1d8ebc3e54b0513b76","slug":"killed-for-harassing-his-wife-etawha-news-knp527523224","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार हत्यारोपी मोहम्मद आफताब और पुलिस ऑफिस में घटनाक्रम की जानकारी देते एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार हत्यारोपी मोहम्मद आफताब और पुलिस ऑफिस में घटनाक्रम की जानकारी देते एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा
विज्ञापन
शहर के शाहग्रान मोहल्ला स्थित मस्जिद टीला में छात्र तारिक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि छात्र उसकी पत्नी को तंग करता था। इसी के चलते हत्या की गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहग्रान मोहल्ला स्थित मस्जिद टीला में गत 15 नवंबर को शाम करीब 4:20 बजे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद तारिक (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के पिता ताहिर ने मोहल्ले के ही आफताब उसके दो पुत्र अलताफ व शहबाज, आफताब के भाई भसीन और भसीन के पुत्र तेसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
लेकिन हत्या की वजह जाहिर नहीं की गई थी। इस सनसनीखेज मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने नगर के एएसपी व सीओ के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व कोतवाली थाने की दो टीमें लगाई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने दफ्तर में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियाें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं थी। गत बृहस्पतिवार रात को मोहम्मद आफताब पुत्र मो शरीफ को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया कि करीब दो साल से तारिक व उसकी पत्नी के संबंध थे। इस बात को लेकर उसने कई बार तारिक को चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी तारिक नहीं मान रहा था।
एसएसपी ने बताया कि गत 15 नवंबर को तारिक ने आफताब की पत्नी से इशारेबाजी की। पत्नी ने आफताब को यह बात बताई। इस पर आफताब ने मस्जिद में ही तारिक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने व पत्नी ने मौके पर पड़े चाकू में लगा खून साफ किया और फरार हो गए थे।
एसएसपी ने कहा कि हत्या के इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। एसएसपी ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी व क्राइम ब्रंाच टीम प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव समेत टीम को 15 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा भी की है।