फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   keep eye on border nearer villages

सीमावर्ती गांवों पर रखें विशेष नजर: डीआईजी

Sat, 28 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
keep eye on border nearer villages
बैठक में भाग लेते डीआईजी कानपुर राजेश मोदक। - फोटो : अमर उजाला

 डीआईजी कानपुर राजेश डी राव मोदक ने सुमेेर सिंह किला मीटिंग हॉल में विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले भिंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीआईजी मोदक ने जनपद भिंड के पुलिस अधीक्षक से संदिग्ध व्यक्तितथा पेशेवर अपराधियों की सूची देते हुए जनपद भिंड में चेकिंग कराने को कहा है।

विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि ऐसे अपराधी जो इटावा के विभिन्न गांव और कस्बा के रहने वाले हैं तथा जनपद में अपराध करने के बाद भिंड में रह रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी कराएं। जिन थाना क्षेत्रों में दोनों प्रदेशों की सीमाएं मिलती हैं, वहां स्थित ग्रामों पर विशेष नजर रखी जाए। सीमा से लगने वाले थानाक्षेत्रों में विशेष सतर्कता से चेकिंग करनी होगी। इसका ध्यान रखा जाए कि पेशेवर अपराधी सीमा क्षेत्र में आश्रय लेकर मतदान के समय लोगों को डरा धमकाकर मतदान प्रभावित न कर पाएं। दोनों सीमा क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्ष गांव-गांव जाकर लोगों से जानकारी प्राप्त करें।  पुलिस अधीक्षक भिंड  अनिल सिंह कुशवाह ने आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डीएम इटावा शमीम अहमद और एसएसपी शिवहरी मीणा सहित जनपद भिंड के डीएम इलहिया राजा टी व एसपी अनिल सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed