{"_id":"61be2e9330c0961216190449","slug":"kavi-samman-etawah-news-knp6703505141","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यंग्यकार अशोक चक्रधर सहित जाने माने साहित्यकार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यंग्यकार अशोक चक्रधर सहित जाने माने साहित्यकार सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा हिंदी सेवा निधि के 29 वें सारस्वत समारोह में देश के जाने माने साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इस्लामियां इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में न्यायमूति प्रेमशंकर गुप्त जनवाणी सम्मान से अशोक चक्रधर को और जन्म शताब्दी सम्मान से 94 वर्षीय कवि, साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया सौमित्र को विभूषित किया।
इसके अलावा सेठ गोविंददास शासन प्रशासन सम्मान कुंवर मानवेंद्र सिंह सभापति विधान परिषद, श्याम नाथ कक्कड़ विधि सेवा सम्मान न्यायमूर्ति शेखर यादव, डॉ. दुखनराम विज्ञान चिकित्सा सेवा सम्मान भूगोलवेत्ता प्रदीप बिहारी मोडवेल, गोपाल दास नीरज बेकल उत्साही सम्मान कंठ कोकिला दीप्ती मिश्रा (मुंबई), कुमुद भूषण कला संस्कृति सम्मान प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी, सावित्री देवी गुप्त सम्मान डॉ. इंदु झुनझुनवाला (बंगलौर), न्यायमूर्ति रामभूषण मेहरोत्रा सम्मान हरपाल सिंह राणा (दिल्ली) तथा गंग देव सम्मान कथाकार नवीन चतुर्वेदी (जबलपुर), श्रीमन्नारायण रत्नाकर शास्त्री अलंकरण डॉ. रामलखन शुक्ल (प्रयागराज), शिशु बल्लभ अलंकरण कवि श्री चंद्र वर्मा (भोगांव), शिवदत्त चतुर्वेदी प्रह्लाद यदुवंशी अलंकरण कथाकार शिव अवतार पाल, बेदम वारसी निसार सीमवी अलंकरण समीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र शाक्य, भीमसेन शर्मा गुलाबराय अलंकरण डॉ. प्रणव शर्मा शास्त्री (पीलीभीत) तथा भटेले विश्वनाथ शेख अतहर हुसैन अलंकरण नाट्य शिल्पी कमर हुसैन सिद्दीकी को प्रदान किया गया।
विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, प्रदीप बिहारी मोडवेल और नवीन चतुर्वेदी सम्मान लेने समारोह में नहीं पहुंच सके। उनके परिजनों ने पुरस्कार ग्रहण किया। न्यास की ओर से महासचिव प्रदीप कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संगीत शिक्षक मुुशीर अहमद के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम और हिंदी गीत की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में रचनाकारों की भ्रष्टाचार मुक्त हो देश अपना, पखेरू, रस मंजरी, सौमित्र सुमन सहित करीब आधा दर्जन पुस्तकों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श गोयल, न्यायमूर्ति शेखर कुमार गोयल, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल, डॉ. लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, डॉ. कुश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

-ेखर कुमार यादव- फोटो : ETAWAH

हरपाल सिंह राणा- फोटो : ETAWAH

कमर हुसैन सिद्दीकी- फोटो : ETAWAH

शिवअवतार पाल- फोटो : ETAWAH

अभिनेता मनोज नवनीत जोशी- फोटो : ETAWAH

डॉ इंदु झुनझुनवाला- फोटो : ETAWAH
विज्ञापन