{"_id":"58b06afe4f1c1b8716b250c1","slug":"kanvriye-accidental-death-the-crowd-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कांवरिये की मौत, भीड़ ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कांवरिये की मौत, भीड़ ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
कांवरिया की हादसे में मौत के बाद मौके पर जाते सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह हादसे में कांवरिये की मौत और उसके दोस्त के घायल हो जाने से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर यातायात ठप कर दिया। सूचना पाकर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और निर्वतमान विधायक प्रदीप यादव मौके पर पहुंच गए। दोनों के समझाने-बुझाने पर करीब चार घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। दोनों दोस्त कांवर चढ़ा कर लौट रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
शिवरात्रि पर औरैया जिले के अछल्दा थाने के पेतुआ मुड़ैना गांव के अनुराग यादव और उसका दोस्त शिववीर (30) बाइक से शृंगीरामपुर से कांवर भरकर सरसईनावर हजारी महादेव पर गंगाजल चढ़ाने गए थे। कांवर चढ़ाने के बाद वे लगभग साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे, तभी ताखा बरौना मार्ग पर कठौतिया के समीप डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा अनुराग दूर जा गिरा, जबकि बाइक सहित शिववीर को डंपर काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। शिववीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। उग्र लोगों ने डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। सभी लोगों ने एक्सप्रेस-वे जाम कर दिया। अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। शिवपाल सिंह यादव और प्रदीप यादव ने चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।