फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Josh awareness shown by the last day of the socialist youth

समाजवादी जन जागरण के अंतिम दिन युवाओं ने दिखाया जोश

Wed, 11 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 11 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Josh awareness shown by the last day of the socialist youth
साइकिल चलाते अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर दस दिन तक चली समाजवादी जन जागरण साइकिल यात्रा के अंतिम दिन समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व युवाओं ने जोश दिखाया। दतावली में समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रियों को ब्लाक प्रमुख डा. अजंट सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ नेता राजपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष राज्यमंत्री अशोक यादव व सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



दतावली से शुरू हुई साइकिल यात्रा भरथना चौराहा, विजय नगर चौराहा, समाजवादी पार्टी कार्यालय, सेंट मेरी स्कूल, शास्त्री चौराहा, बलराम सिंह चौराहा होते हुए जिला पंचायत सभागार में समाप्त हुई। सभा में बोलते हुए राजपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के लोगों ने जिस प्रकार से गांव- गांव जाकर पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाया है, उससे आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम होंगे।
विज्ञापन



पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष/राज्यमंत्री अशोक यादव ने सपा सरकार द्वारा बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे आज आम आदमी के चेहरे पर स्पष्ट खुशहाली झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके अलावा सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, मुबारक अंजुम, नफीसुल हसन अंसारी, आलोक दीक्षित, फरहान शकील, आदित्य गोविंद ने भी विस्तार से सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।



कार्यक्रम को  सफल बनाने में सर्वेश कुमार कुशवाहा, सुरूर अहमद अंसारी, राजेश प्रजापति, अरविंद्र यादव, सुनील यादव, डा. संतोष राठौर, जितेंद्र पाल सिंह, मो. अलीम सलमानी, श्यामवीर सिंह यादव, रामकिशोर कुशवाहा, नफीस अली, प्रमोद प्रजापति, बलराम सिंह यादव, रानू प्रजापति, पिंकू यादव, का योगदान रहा। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रक ोष्ठ जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed