फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jok gauge railway started to build underpasses

अंडर पास बनाने को रेलवे ने शुरू की नाप जोख

Thu, 18 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Thu, 18 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jok gauge railway started to build underpasses
railway tunnel - फोटो : gottardo
शहर के फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास निर्माण की स्वीकृति के बाद रेलवे निर्माण खंड ने  नाप जोख शुरू कर दी है। बीते दिन रेल अधिकारी व कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अंडर पास निर्माण का लेखा जोखा तैयार किया। इससे लाइन पार के बाशिंदों में खुशी की लहर है। वहीं क्रासिंग के निकट अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन


रेलवे ने शहर के रामनगर रेलवे क्रासिंग के साथ -साथ हाल ही में फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर भी अंडर पास बनाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने यह फैसला यहां की घनी आबादी क ो ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे कि पैदल व दो पहिया वाहन से आने जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े । अंडर पास के निर्माण से पूर्व की  प्रक्रियाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी रेलवे के निर्माण खंड को दी गई है। पहले इसमें स्थानीय स्तर पर नापजोख की जानी है। इसके बाद निर्माण खंड कानपुर  सर्वे करेगा।
विज्ञापन


दो दिनों से रेल निर्माण खंड के अधिकारी और कर्मचारियों ने फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास के निर्माण के लिए नाप करनी शुरू की। अधिकारियों ने क्रासिंग के उत्तरी व दक्षिणी छोरों पर अंडर पास निर्माण के लिए जगह चिन्हित की। क्रासिंग के निकट स्थित मोहल्ला अशोक नगर के लोगों में अंडर पास के निर्माण को लेकर खुशी छाई रही। लोगों का कहना था कि अंडर पास के निर्माण से लोग बिना खतरा  लिए क्रासिंग से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर नाप जोख से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप है। इसकी वजह यह है कि क्रासिंग बंद होने के बाद लोगों ने अपने घरों और दुकानों को सड़क किनारे तक बढ़ा लिया था। लोग मान रहे थे कि क्रासिंग बंद हो जाने के बाद आगे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। अब इन्हें डर है कि कहीं उनक ी दुकानें और मकान अंडर पास की भेंट न चढ़ जाएं।

राम सिंह भदौरिया ने बताया फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग के बंद होने  से अशोक नगर क्षेत्र का व्यवसाय चौपट हो गया था। अंडर पास बनने से क्षेत्र का व्यापार फिर से फलेगा फूलेगा।

क्रासिंग के निकट रहने वाले सचिन शर्मा का कहना है कि उन्हें जनरल स्टोर का सामान लाने में भारी दिक्कतें होती थीं। अंडर पास से क्षेत्रवासियाें की मुश्किलें दूर होंगी।

द्वारिका प्रसाद लूथरा के अनुसार अंडर पास निर्माण से महिलाओं व स्कूली बच्चों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा । अभी उन्हें खतरा मोल लेकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। अंडर पास बनने से वह सरलता से शहर की ओर आ जा सकेंगे।

लालजी शर्मा ने बताया अंडर पास बनने से मंडी में सुबह खरीद के लिए आने -जाने वाले व्यापारियों को राहत मिलेगी। इन्हें माल लाने के लिए रामनगर फाटक से चक्कर लगाकर नहीं जाना होगा।

अशोक नगर के व्यापारी रतन शर्मा का कहना है कि उनका व्यापार क्रासिंग बंद होने से चौपट हो गया था। अब अंडर पास के निर्माण से उन्हें उम्मीद जाग गई है कि पुराने दिन लौट आएंगे।


भाजपा नेता गगन चतुर्वेदी का कहना है कि अंडर पास के निर्माण से ओवरब्रिज व क्रासिंग पर होने वाली दुर्घटनाएं बेहद कम  जाएंगी। लोग काल के गाल में समाने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed