फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jewellery worth five lakh rupees was stolen by breaking the locks with a sickle.

Etawah News: हसिया से ताले तोड़कर पांच लाख के जेवर पार किए

Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth five lakh rupees was stolen by breaking the locks with a sickle.
लवेदी। असदपुर गांव में चोरों ने हसिया से ताले तोड़कर किसान के घर से पांच लाख रुपये से अधिक के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है जब पूरा परिवार गांव में चल रही रासलीला देखने गया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित गौरव तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात वे लखना के एक गेस्ट हाउस में निमंत्रण पर गए थे। घर पर मां-बहन थीं लेकिन वे भी गांव में आयोजित रासलीला देखने चली गई थीं। रात करीब 12 बजे के बाद लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है और अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। चोरों ने हसिया से ताला तोड़ दिया था।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि उनकी शादी को महज नौ माह ही हुए हैं। शादी के दौरान सारे जेवर बनवाए गए थे जिन्हें चोर ले गए। उनकी पत्नी इन दिनों मायके गई हुई हैं इसलिए घर पर कोई नहीं था। लवेदी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed