{"_id":"57f68b844f1c1b4f4c2707a2","slug":"jessica-gave-birth-to-two-cubs-both-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसिका ने दिया दो शावकों को जन्म, दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसिका ने दिया दो शावकों को जन्म, दोनों स्वस्थ
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
asiatic lion of gir national park
- फोटो : gujrattourism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में पूरे एक साल के बाद बुधवार रात शेरनी जेसिका के दो शावकों को जन्म दिया। इससे सफारी में एक बार फिर से खुशियां लौट आईं हैं। लायन सफारी प्रशासन के अनुसार दोनों ही शावक स्वस्थ हैं और उनपर सीसीटीवी कैमरे से डाक्टर नजर रख रहे हैं। सफारी पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सफारी प्रशासन से शावकों के स्वास्थ के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
बूुधवार रात 10 बजकर 15 मिनट पर शेरनी जेसिका ने पहले शावक को जन्म दिया। शावक के स्वस्थ होने से सफारी प्रशासन के चेहरे खिल गए। इसके बाद रात लगभग 12 बजे जेसिका ने दूसरे शावक को जन्म दिया। दूसरा शावक भी पूरी तरह से स्वस्थ है। सफारी के डाक्टर और कीपर लगातार जेसिका और उसके शावकों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर बनाए हुए हैं। सफारी प्रशासन के अनुसार शेरनी जेसिका अपने शावकों का पूरा ख्याल रखते देखी गई है।
विज्ञापन
शेरनी प्रजनन काल के आसपास के दिनों में एकांत माहौल को पसंद करती है। ऐसे में अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि उसे अपने पास दिखाई देती है तो वह हमलावर हो सकती है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि ऐसी स्थिति में वह अपने शावकों के ऊपर भी हमलावर हो सकती है यही कारण है कि ब्रीडिंग सेंटर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और किसी को भी जैसिका के बाड़े के पास जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा सफारी पार्क के हिरन सफारी का उदघाटन कर दिया है लेकिन अभी पर्यटकों और शहर की जनता को सफारी का नजारा देखने को नहीं मिलेगा। उदघाटन के बाद एक बार फिर सीजेडए की टीम सफारी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी और इसकी रिर्पोट सीजेडए के उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
इसके बाद सबकुछ ठीक पाए जाने पर सीजेडए सफारी प्रशासन को हिरन सफारी पर्यटकों के लिए खोलने का समय व अनुमति देगी। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल के अनुसार हिरन सफारी को जनता के लिए खुलने में अभी कम से कम एक महीने का समय और लगेगा।
इटावा सफारी पार्क के थीम गेट में प्रवेश करने के बाद लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर फैसिलेटिंग सैंटर बनाया गया है। लम्बे चौडे़ फैसिलेटिंग सेंटर को कई ऐसी सुविधाओं से लैस किया गया है जिसका लुत्फ यहां पहुंचने वाले पर्यटक ले सकेंगे। इन्हीं में से एक फोर डी थिएटर है।
इस फोर डी थिएटर में यहां पहुंचे पर्यटकों को वाइल्ड लाइफ से जुडे तमाम पहलुओं की फिल्में दिखाई जाएंगी। यहां पर वह शार्ट फिल्म भी पर्यटकों को दिखाई जाएगी जिसमें शार्टकट में सफारी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही यहां पर वन्यजीवों से जुडी पुस्तकों के संकलन वाली एक लाइब्रेरी और बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी होगा। फैसिलेटिंग सेंटर से लगभग 50 मीटर लम्बे ब्रिज से होते हुए पर्यटक विभिन्न सफारियों के भ्रमण पर निकलेंगे।