{"_id":"6ab80d63c135fc3a8e07b8c1","slug":"jaswantnagar-dominates-in-kabaddi-wins-in-three-categories-etawah-news-c-216-1-etw1004-150378-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कबड्डी में जसवंतनगर का दबदबा, तीन वर्गों में जीती बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कबड्डी में जसवंतनगर का दबदबा, तीन वर्गों में जीती बाजी
Sat, 26 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 36::कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ खड़े डीआईओएस अतुल कुमार सिंह व अन्य। स्रोत-विद्य
- फोटो : सांकेतिक
इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में जसवंतनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जूनियर बालक वर्ग में हिंदू विद्यालय जसवंतनगर की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं सब-जूनियर बालक वर्ग में भी हिंदू विद्यालय की टीम विजेता रही। सब-जूनियर बालिका वर्ग में चौधरी शुघर सिंह इंटर कॉलेज, जसवंतनगर की टीम ने बाजी मारी। विजेता और उपविजेता टीमों को लेखाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस अतुल कुमार सिंह और बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार सक्सेना ने अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से बालक और बालिका वर्ग की सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर श्रेणियों में कुल 18 टीमों ने पंजीकरण कराया। जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिंदू विद्यालय जसवंतनगर की टीम विजेता रही, जबकि श्री मुलायम सिंह इंटर कॉलेज, रायनगर की टीम उपविजेता बनी।
सब-जूनियर बालक वर्ग में हिंदू विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया और कंपोजिट विद्यालय बलियापुर की टीम उपविजेता रही। सब-जूनियर बालिका वर्ग में चौधरी शुघर सिंह इंटर कॉलेज, जसवंतनगर की टीम ने विजेता का खिताब जीता। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, धनुआ की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी अंबुज दुबे ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के कारण शनिवार को प्रतियोगिता के मैच नहीं कराए जा सके। सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए। अवशेष मैच मौसम साफ होने पर कराए जाएंगे। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव, कौशलेंद्र यादव, इंद्रपाल सिंह और जगदीश सिंह रहे।