{"_id":"351d2a78cd63580dd5f5f613fc95fe36","slug":"jam-struggled-with-buyer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझते रहे खरीददार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझते रहे खरीददार
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के मौके पर प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था न होने के कारण सोमवार
विज्ञापन
को बाजारों में खरीददारी को निकले लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कई बार
मुख्य बाजार में यह स्थिति बन गई कि लोगों को पैदल भी निकलना दूभर हो रहा
था।
नौरंगाबाद चौराहे से नगरपालिका चौराहे के बीच दिन में कई बार वाहनों का दबाव बढ़ने से यह रास्ता जाम हो गया। जिसके कारण लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। जो लोग रिक्शे और आटो की सवारी से बाजार जा रहे थे जाम के कारण बीच रास्ते में ही उतर गए।
मुख्य बाजार पक्की सराय बाजार में सड़क तक दुकानें लगी होने के कारण ट्रैफिक रेंग रेंगे कर चलता रहा। यही हाल साबितगंज चौराहा, राम गंज चौराहा, तहसील चौराहा, राजागंज चौराहा, लालपुरा चौराहा व छैराहा का रहा। उधर शहर को जाने वाले पुरबिया टोला मार्ग पर भी सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
इस मार्ग पर वन वे होने के बावजूद वाहन चालक मनमानी करते रहे। जिसका नतीजा रहा कि दिन में ज्यादातर समय इस मार्ग जाम की स्थिति बनी रही। सर्राफा बाजार के संकरे रास्ते पर खरीददारी करने पहुंचे लोगों के वाहन खड़े हो जाने से भी यहां लोग जाम में फंसे रहे।