{"_id":"65bd5af154943faa6a07d925","slug":"jam-imposed-if-the-accused-is-not-arrested-etawha-news-c-216-1-etw1001-108305-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम
विज्ञापन
ताखा। किशोर को लोडर से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने जाम लगाने पर 36 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गुरुवार को ऊसराहार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पचार निवासी श्रीचंद कमल के पुत्र (17) रितिक को भरथना मार्ग पर प्रदीप कुमार ने लोडर से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करके जाम खुलवाया था।
शुक्रवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भरथना मार्ग फिर जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, सीओ विवेक जावला पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी हेमंत कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जाम लगाने पर 36 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें 13 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
26 जनवरी को दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट
26 जनवरी को सर्वेश कुमार के घर से निकलते ही श्रीचंद का कुत्ता उसके पीछे लग गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी।