फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   jam,etawah,etawah news,up news

जाम से जूझ रहे शहरी, मौज मार रहे प्रहरी

Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
jam,etawah,etawah news,up news
सेंटमेरी स्कूल के सामने जाम में फंसे वाहन, बच्चे का हाथ पकड़कर ले जाते अभिभावक। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जाम के झाम से शहर उबर नहीं पा रहा है। सात स्थान जाम के हिसाब से संवेदनशील हैं। सामान्य दिनों में इन स्थानों से निकलने पर जाम में फंसे बिना आगे बढ़ ही नहीं सकते। यह स्थिति रोज की है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर यातायात सिपाही नजर नहीं आते हैं। इन स्थानों पर जाम लगने की कई वजह हैं, इनमें ज्यादातर दुकानदारों के दुकान से बाहर सामान रखना व वाहन से आने वाले लोगों के दोपहिया वाहन खड़ा होना प्रमुख है।
विज्ञापन

शहर में जाम वाले स्थानों में नौरंगाबाद चौराहा, नया शहर चौराहा, साबितगंज, नगर पालिका चौराहा, माल गोदाम तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड तिराहा, पुरविया टोला ढाल, पक्का बाग, राजागंज चौराहा, गाड़ीपुरा चौराहा प्रमुख रूप से शामिल हैं। स्कूलों की छुट्टियों के दौरान सिविल लाइन में सेंट मैरी इंटर कॉलेज के सामने जाम लगने से बच्चों को तक जूझना पड़ता है। ट्रेनों के निकलने पर रामनगर फाटक बंद होने पर दोनों ओर अक्सर जाम लगता ही रहता है। बुधवार को बारिश के दौरान सेंट मैरी कॉलेज लंबा जाम लग गया। यही हाल रामनगर फाटक पर भी हुआ।
विज्ञापन

फोर्स की कमी की वजह से आ रही समस्या: टीआई
यातायात निरीक्षक राज कुमार शर्मा का कहना है हमारा प्रयास यही रहता है कि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो, लेकिन फोर्स की कमी आड़े आ रही है। अभी मात्र 30 लोगों का स्टाफ है। पर्याप्त मात्रा में फोर्स मिलने पर राम नगर फाटक पर ड्यूटी लगा देंगे।

रामनगर फाटक बंद होने पर जाम में फंसे वाहन, ऑटो से उतर कर सड़क पर खड़ा छात्र। संवाद

रामनगर फाटक बंद होने पर जाम में फंसे वाहन, ऑटो से उतर कर सड़क पर खड़ा छात्र। संवाद- फोटो : ETAWAH

सेंट मेरी स्कूल के सामने बीच सड़क पर खड़े वाहन। संवाद

सेंट मेरी स्कूल के सामने बीच सड़क पर खड़े वाहन। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed